अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019 के प्रवेश-पत्र जारी कर दिए गये हैं। यह परीक्षा दो चरणों में 13 और 20 अक्तूबर को होगी। लिखित परीक्षा देने के लिए पात्र सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दिए गए हैं।
एसएमएस से भेजे गए प्रवेश-पत्र
पात्र पाए गए सभी विद्यार्थियों को प्रवेश-पत्र का लिंक पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दिए गए हैं। प्रवेश-पत्र में कोई दिक्कत हो तो अपना स्कूली फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।
ऐसे निकालें प्रवेश-पत्र
जिन अभ्यर्थियों को मोबाइल पर एसएमएस प्राप्त नहीं हुआ है या प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने में असुविधा हो रही है, तो मत घबराएं। इस लिंक https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2019 पर जाकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। पहले खाने में वह मोबाइल नंबर डालें जो आपने फॉर्म में डाला है। फिर अपने नाम का चयन कर प्रवेश-पत्र प्राप्त करें।
दृष्टिबाधितों को राइटर लाने की अनुमति
दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को परीक्षा में सहायक लाने की अनुमति है। इसमें ध्यान रखना होगा कि राइटर आपसे एक कक्षा नीचे का छात्र हो। सहायक को स्कूल का परिचय-पत्र साथ लाना होगा।