छात्रों से संवाद करते फाउंडेशन के अध्यक्ष राजुल माहेश्वरी(दाएं) व अमर उजाला के प्रबंध निदेशक तन्मय माहेश्वरी (बाएं)
- फोटो : amar ujala
साथ ही, उन्होंने सभी छात्रों को सलाह दी कि वो दूसरों को देखकर अपना लक्ष्य निर्धारित न करें। अपनी रुचि के अनुसार ही लक्ष्य बनाएं। उन्होंने छात्रों के अभिभावकों से भी मुलाकात की। इन छात्रों को छात्रवृत्ति के चेक के साथ किताबें, अमर उजाला ईयर बुक-2023 दिए गए। मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया गया। आयोजन के दौरान अमर उजाला के प्रबंध निदेशक तन्मय माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान निदेशक वरुण माहेश्वरी भी मौजूद रहे। आयोजन के बाद प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अखबार की कार्यप्रणाली को समझा। उन्हें प्रिंटिंग प्रेस दिखाया गया, जहां उन्हें जानकारी दी गई कि किस तरह अखबार प्रकाशित होता है और कम से कम समय में कैसे सभी जगह पहुंचता है।
पैसा सफलता का एकमात्र पैमाना नहीं
सफलता के पैमाने सबके लिए अलग-अलग हैं। पैसा ही सफलता का एकमात्र पैमाना नहीं हो सकता। हमें एक अच्छा इन्सान बनने का प्रयास करना चाहिए। दूसरों की मदद करनी चाहिए। -राजुल माहेश्वरी