फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की आपबीती: दुकान जाते समय दरिंदे ने हाथ पकड़कर खींचा, फिर करने लगा अश्लील हरकत, विरोध करने पर खोया आपा

Tue, 02 May 2023 06:37 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

एक किशोरी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह घर से दुकान पर सामान लेने के लिए जा रही थी। आरोप है कि सैकुल नामक युवक ने रास्ते में उसका हाथ पकड़कर घर के अंदर खींच लिया और उसके कपड़े उतारने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामान लेने दुकान पर जा रही किशोरी का हाथ पकड़ कर शोहदे ने घर के अंदर खींच लिया। छेड़छाड़ कर उसके कपड़े उतारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी लड़की के सिर में डंडा मारकर फरार हो गए। परिजनों ने शिकायत की तो उनके साथ भी मारपीट की गई। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी सुशीला के अनुसार हथीन थाना अंतर्गत एक गांव निवासी एक किशोरी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह घर से दुकान पर सामान लेने के लिए जा रही थी। आरोप है कि सैकुल नामक युवक ने रास्ते में उसका हाथ पकड़कर घर के अंदर खींच लिया और उसके कपड़े उतारने लगा।

पीड़िता ने विरोध किया तो छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी उसके हाथ व सिर में डंडा मारकर मौके से भाग गया। इसी दौरान वहां पीड़िता के माता-पिता पहुंच गए। पीड़िता अपने माता-पिता के साथ आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंची तो उल्टा उन पर ही हमला कर दिया गया।
विज्ञापन

उसके माता-पिता वहां से जैसे-तैसे जान बचाकर अपने घर आए। आरोप है कि आरोपियों ने धमकी दी है कि यदि इस बारे में पुलिस में शिकायत की तो लड़की का अपहरण कर जान से मारकर नाले में फिकवा देंगे।  पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें