फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कार में दरिंदगी: इंटरव्यू के बहाने बुलाया, नशा कराया, उतारे कपड़े...पढ़ें 35 साल की युवती की आपबीती

Wed, 31 Dec 2025 11:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में जीरो एफआईआर दर्ज हुई। मामला दर्ज करने के बाद कौशांबी थाने ट्रांसफर किया गया, अब यूपी पुलिस मामले की जांच करेगी। नौकरी लगवाने के बहाने दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुना नगर की एक युवती नौकरी की तलाश में दिल्ली आई। यहां एक महिला जानकार के जरिए दो युवकों ने उसे नौकरी लगवाने का वादा किया। इसके बाद पीड़िता को पूर्वी दिल्ली में घुमाकर कार से अगवा कर लिया। आरोपियों ने आनंद बस अड्डे के सामने कार में ही पीड़िता के साथ जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया।

विज्ञापन

पीड़िता रोने और चिल्लाने लगी तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता के गिड़गिड़ाने के बाद आरोपियों ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने किसी से कुछ न बताने की शर्त पर पीड़िता को छोड़ दिया। पीड़िता बुरी तरह डर गई और यमुना नगर वापस लौट गई।

इस बीच आरोपी बार-बार पीड़िता को कॉल कर दिल्ली बुलाने और नौकरी लगवाने की बात करने लगे। पीड़िता 23 दिसंबर को दिल्ली दोबारा पहुंची तो आरोपियों ने उसे बुरी तरह धमकाकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर मारने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़िता ने 30 दिसंबर को मामले की शिकायत पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने में की।

आगे की जांच करेगी गाजियाबाद पुलिस
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और उसे घटना स्थल पर ले गई। वहां पहुंचने पर पता चला कि वारदात रतनाम रेस्टोरेंट, कौशांबी, गाजियाबाद में हुई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद केस को कौशांबी, गाजियाबाद के थाने में ट्रांसफर कर दिया है। आगे की जांच अब गाजियाबाद पुलिस करेगी।

पुलिस को दी अपनी शिकायत में 35 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह यमुना नगर, हरियाणा की रहने वाली है। कुछ दिनों पहले वह नौकरी की तलाश में दिल्ली आई थी और अपनी सहेली के पास रहने लगी। सहेली के जरिए 7 दिसंबर को उसकी मुलाकात देतदत्त त्यागी और ज्ञान शर्मा नामक युवकों से आईपी एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन पर हुई।

कार से चारों नोएडा-63 के एक रेस्टोरेंट में गए और वहां खाना खाया। आरोपियों ने पीड़िता को नौकरी लगवाने का झांसा देकर चुपचाप उसका नंबर ले लिया। सहेली को बिना बताए अगले दिन देवदत ने उसे आनंद विहार बस अड्डा के पास बुला लिया। पीड़िता को इंटरव्यू करवाने के लिए कहा गया।

आईएसबीटी पर बुलाया था
आरोप है कि अगले दिन आरोपी देवदत्त ने उसे फिर दोबारा आनंद विहार आईएसबीटी पर बुला लिया। कार में बैठते ही आरोपी ने एक पुड़िया निकालकर कुछ नशा किया। इसके बाद आरोपी बहकी-बहकी बात करने लगा। बाद में ज्ञान शर्मा एक और गाड़ी लेकर आ गया। ज्ञान के कहने पर पीड़िता व देवदत्त दूरी कार की पिछली सीट पर बैठ गए।

अर्धनग्न करके मनमानी करते रहे आरोपी
इसके बाद आरोपी चलती कार में पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगा। बाद में ज्ञान शर्मा ने एक सुनसान जगह पर कार रोक दी। दोनों ने मिलकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती की। उसका शारीरिक शोषण करने के दौरान उसे अर्धनग्न कर दिया। इसके बाद पीड़िता के साथ जमकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई की। बाद में उन्होंने उसे छोड़ दिया। इसके बाद किसी तरह पीड़िता वापस पहुंची और घर चली गई। अब पीड़िता ने दिल्ली आकर शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर केस कौशांबी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है। अब यूपी पुलिस मामले की जांच करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें