खेड़कीदौला टोल प्लाजा के पास आरडी रेस्टोरेंट अहाते के पास हथियारबंद 2 युवकों ने वरना गाड़ी लूटने का प्रयास किया। युवकों ने गाड़ी लूटने के लिए गोली भी चलाई जो अहाते से बाहर निकल रहे सेक्टर 82 निवासी धीरेन्द्र के पैर में जा लगी।
गोली चलने की आवाज़ सुनकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने आरोपियों को भाग कर काबू करने का प्रयास किया। लोगों के हत्थे एक आरोपी चढ़ गया जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब हो गया।
सूचना मिलते ही खेड़की दौला थाना पुलिस मौके पर पहुची और एक आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान गांव भंगरोला निवासी शेखर के रूप में हुई।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है । फरार हुए दूसरा आरोपी इसके ही गांव का अजय कुमार है। घायल को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम भेज दी गई है।