नई दिल्ली। स्कूटी से चांदनी चौक जा रहे ज्वेलर से बाइक सवार बदमाशों ने गीता कॉलोनी में 15 लाख रुपये लूटने का प्रयास किया। छीना-झपटी के दौरान बैग फटने से रुपये गिर गए। शोर सुनकर पहुंंचे लोगों के डर से बदमाश पिस्टल और बाइक छोड़कर भाग गए। प्रियदर्शनी विहार लक्ष्मी नगर निवासी पीड़ित शगुन वर्मा(45) के बयान पर गीता कॉलोनी पुलिस ने लूटपाट के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 19 जून को दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया कि गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से शांति वन की तरफ जाने के दौरान बाइक सवार दो लड़कों ने पीछाकर उन्हें यमुना पुल के पास घेर लिया। शाहदरा के पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि बदमाशों की तलाश जारी है। ब्यूरो