फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के बोनट पर चढ़कर पुलिसवाले ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में तैनात दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल योगेश कुमार (37) सोमवार को उस वक्त बाल-बाल बच गया जब एक कार चालक ने उसे रौंदने की कोशिश की।
विज्ञापन


योगेश ने किसी तरह उछलकर कार के बोनट पर चढ़कर अपनी जान बचाई। इतने पर भी आरोपी कार चालक नहीं रुका और योगेश को करीब 200 मीटर तक बोनट पर बैठाए हुए आगे ले गया।

उसने ने चलती कार से हेड कांस्टेबल को गिराने की भी पुरजोर कोशिश की। बाद में किसी तरह नोएडा सेक्टर-26 निवासी आरोपी नितिन मोहन लाल (24) पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए पुलिसवाले पर चढ़ा रहा था कार

उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया। मुजफ्फरनगर निवासी योगेश कुमार, सिपाही नरेंद्र और अमरपाल के साथ सोमवार को नोएडा सेक्टर-10 के पास दिल्ली-यूपी सीमा पर पुलिस पिकेट पर तैनात था।

दोपहर करीब एक बजे नोएडा की ओर से काले रंग की मारुति कार आ रही थी। कार के शीशों पर काली फिल्म लगी थी। योगेश ने कार रोकने का प्रयास किया।

इस बीच कार चालक ने रफ्तार धीमी कर दी। योगेश कार के आगे पहुंचा तो अचानक चालक ने कार की रफ्तार तेज कर दी। अचानक बढ़ी स्पीड की वजह से योगेश को संभलने का मौका नहीं मिला और वह उछलकर कार के बोनट पर चढ़ गया।

उसने मजबूती से कार के वाइपरों को पकड़कर अपनी जान बचाई। इसके बावजूद कार चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी और बीच-बीच में कार रोककर योगेश को नीचे गिराने की कोशिश की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें