फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोमोज खिलाने के बहाने दरिंदगी: विकास ने युवती को कार में बिठाया, पहले कीं अश्लील बातें, फिर बोला- संबंध बनाओ

Tue, 30 Jun 2026 09:57 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

विकास नाम के युवक ने युवती को मोमोज के बहाने कार में बिठाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। 29 मई की घटना पर 17 जून को शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मोमोज खिलाने के बहाने युवती से दरिंदगी की कोशिश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में मोमोज खिलाने के बहाने युवक ने 24 साल की युवती को कार में बिठाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी बहाना बनाकर कार को सुनसान जगह ले गया। कार को लॉक किया और युवती से जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता रोने लगी तो आरोपी उसे वापस उसके घर ले गया।

विज्ञापन

29 मई की घटना के बाद 17 जून को पीड़िता ने मामले में शिकायत दी। पुलिस ने यौन शोषण समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात दिल्ली से वैशाली के बीच हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर कार भी बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता परिवार के साथ मंडावली में रहती है, वह ग्रेजुएट है।

युवती विकास को पहले से जानती है। 29 मई को आरोपी ने पीड़िता को मोमोज खिलाने के बहाने घर से बुलाया। वह कार में बिठाकर बहाने से दिल्ली-वैशाली मार्ग पर ले गया। रास्ते में पीड़िता से अश्लील बातें करनी शुरू कर दी। इस बीच वह युवती को गलत तरीके से छूने लगा। विरोध जताने पर वह पीड़िता को धमकाने लगा। आरोपी ने कार के दरवाजे भी लॉक कर दिए। 
विज्ञापन

आरोपी पीड़िता पर कार में ही यौन संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। युवती रोने लगी और आरोपी से मिन्नतें करने लगी। इसके बाद आरोपी पीड़िता को वापस घर के पास लाया और छोड़कर चला गया। पीड़िता ने उस समय किसी को कुछ नहीं बताया। 17 जून को मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें