लकड़पुर गांव में शुक्रवार शाम किसी बात पर कहासुनी होने के बाद एक शख्स ने चाकू से पत्नी का गला रेत दिया और फरार हो गया। महिला को नाजुक हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
देर रात पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर ले जाकर पूछताछ कर रही है।
लकड़पुर गांव निवासी राजू रंगाई-पुताई का काम करता है, जबकि उसकी पत्नी मुन्नी घरों में झाड़ू-पोंछे का काम करती है। पुलिस के मुताबिक दंपति में आपस में नहीं बनती है।
करीब एक साल से तलाक का केस कोर्ट में विचाराधीन है। शुक्रवार शाम दोनों काम कर घर लौटे। इस दौरान किसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई।
नाराज राजू ने चाकू से मुन्नी का गला रेत और तड़पता छोड़कर फरार हो गया। एसएचओ सूरजकुंड ने बताया कि मुन्नी का इलाज चल रहा है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर जा रही है।