फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shootout In Faridabad: रंगदारी न देने पर युवक पर चलाईं गोलियां, गाड़ी पर भी किया पथराव, अवैध वसूली का मामला

Thu, 20 Jul 2023 11:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

आरोप है गोली चलाने वाले युवक अलग-अलग नंबरों से फोन कर उसे धमकाते थे और रंगदारी की मांग करते थे। मना करने पर आरोपियों ने उसके ऊपर गोली चलाई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद की डबुआ सब्जी मंडी में एक युवक ने बदमाशों को रंगदारी देने से मना कर दिया। बदमाशों ने मंडी में अपनी धौंस जमाने और युवक को डराने के लिए बुधवार रात मंडी में जाकर ताबड़तोड़ सात गोलियां चला दीं। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़ित की गाड़ी पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने डबुआ थाने में मामले की शिकायत दे दी है। शुरुआती जांच में  सामने आया मंडी पर वर्चस्व दिखाने के लिए गोली चलाई गई है। 

विज्ञापन

डबुआ कॉलोनी निवासी सागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया बुधवार रात वह डबुआ सब्जी मंडी में दोस्तों के साथ खड़ा था। तभी दो गाड़ियों में सवार होकर करण गढवाली, दत्तू, रोहित उर्फ चिकना, कमल भड़ाना, रंकित गुर्जर सहित करीब एक दर्जन युवक आए और गाली देते हुए सागर की गाड़ी पर पथराव कर दिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए सागर व उसके दोस्त उनकी तरफ बढ़े तो आरोपियों ने एक के बाद सात राउंड फायर कर दिए। मंडी के अन्य लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी मौके से भाग गए। 
विज्ञापन

सागर का कहना है उसकी गाड़ी में रखे करीब आठ हजार रुपये भी गायब हैं। आरोप है गोली चलाने वाले युवक अलग-अलग नंबरों से फोन कर उसे धमकाते थे और रंगदारी की मांग करते थे। मना करने पर आरोपियों ने उसके ऊपर गोली चलाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया मंडी में फड़ या रेहड़ी लगाने वालों से वसूली के लिए वर्चस्व को लेकर मंडी में अक्सर झगड़ा होता रहता है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें