समयपुर बादली इलाके में रविवार को कंधा टकराने को लेकर बड़े भाई से हुए विवाद के बाद छोटे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त गुरप्रीत के रूप में हुई है। बाजार में उसके बड़े भाई अमनदीप का एक युवक से झगड़ा हो गया था। युवकों ने बाजार में उसके साथ मारपीट की। अमनदीप के घर पहुंचने पर आधा दर्जन हमलावर उसका पीछा करते हुए घर पहुंच गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।