फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कार्यालय पर फिर हमला

Tue, 11 Mar 2014 05:43 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी पर विरोधियों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। गुजरात, दिल्ली और लखनऊ में ‘आप’ के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने के बाद गाजियाबाद में भी ‘आप’ के कार्यालय पर हमला किया गया।
विज्ञापन


रविवार देर रात नंदग्राम स्थित ‘आप’ कार्यालय पर लगे होर्डिंग फाड़ दिए। इस दौरान कार्यालय पर अंडे भी फेंके गए।

पढ़ें: किसी को नहीं पता कहां हैं योगेंद्र यादव

पार्टी कार्यकर्ता श्रवण गुप्ता ने बताया कि रविवार रात कुछ साथियों के चुनावी चर्चा के बाद करीब 11 बजे कार्यालय बंद कर सभी वहां से चले गए थे।

सोमवार सुबह जब कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय पर लगे फ्लैक्स बोर्ड फटे हुए थे। कार्यालय के गेट पर अंडे फोडे़ गए थे। आप कार्यकर्ता इंद्रा मेर ने नंदग्राम पुलिस चौकी में तहरीर दी है।

हमला राजनीतिक तो नहीं!
कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गुजरात, दिल्ली और लखनऊ में निशाना बनाया गया था। पार्टी कार्यकर्ता नंदग्राम कार्यालय पर हुए हमले को राजनीतिक हमला मान रहे हैं। आप कार्यकर्ताओं का कहना है कि विरोधी दल ‘आप’ को विफल करने के लिए इस प्रकार के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें