फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में कारोबारी भाइयों पर हमला, दो लाख लूटे

Wed, 30 Jan 2019 03:33 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

मध्य दिल्ली के हौजकाजी इलाके में सोमवार देर रात कारोबारी भाइयों पर दर्जनभर युवकों ने जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने डंडे, रॉड और धारदार हथियारों से दोनों को बुरी तरह जख्मी कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मोहम्मद शादाब (24) और मोहम्मद इकरार (37) को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। शादाब ने आरोप लगाया कि झगड़े के दौरान आरोपियों ने उससे दो लाख रुपये भी लूट लिये।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से मुजफ्फरनगर, यूपी का रहने वाला शादाब दो भाइयों इकराम और इकरार के साथ दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में रहता है। तीनों की चीराखाना, चांदनी चौक इलाके में साड़ी की दुकान है। सोमवार रात करीब 9:10 बजे तीनों दुकान बंद कर घर के लिए निकले।

रोशनपुरा की ओर जाते समय करीब दर्जनभर युवकों ने तीनों को रोका और छीना-झपटी करने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने शादाब पर धारदार हथियार से हमला किया। इकरार को रॉड से बुरी तरह पीटा गया। इकराम ने भागकर जान बचाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच के बाद मामला आपसी रंजिश का लगता है। इनके साथ लूट हुई या नहीं, इसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें