फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, आरोपियों ने कार के शीशे तोड़े, सैकड़ों लोगों ने किया बवाल

Tue, 12 Mar 2024 01:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आदिल, उसके माता-पिता और चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। तनाव को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
राजौरी गार्डन के रघुबीर नगर इलाके में बदमाश को पकड़ने गई टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजौरी गार्डन और तिलक नगर के सीमावर्ती इलाके में रविवार रात आदिल नाम के बदमाश को पकड़ने गई मोहन गार्डन थाने की पुलिस टीम पर उसके परिवार वालों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की और कार के शीशे तोड़ दिए।

विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची राजौरी गार्डन और तिलक नगर थाने की पुलिस ने बल प्रयोग कर हालात पर काबू पाया। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आदिल, उसके माता-पिता और चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। तनाव को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लूटपाट और झपटमारी के मामले में शामिल बदमाश आदिल को पकड़ने के लिए रविवार रात करीब नौ बजे मोहन गार्डन थाने की टीम रघुवीर नगर इलाके में आई थी। पुलिस टीम अपनी कार से वहां पहुंची थी। पुलिस ने उसके घर दबिश देकर बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस उसे अपने साथ ले जाने लगी, इसी दौरान उसके परिवार वालों ने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा कर लिया और वहां हंगामा करने लगे। हालात बेकाबू होता देख पुलिस टीम ने इसकी जानकारी पश्चिम जिला पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही राजौरी गार्डन और तिलक नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाकर हल्का बल प्रयोग कर पुलिस ने लोगों को तितर बितर किया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटना का सीसीटीवी फुटेज और वीडियो की जांच कर लोगों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें