खंड के गांव सिलखो क्रशर जोन में युवक पर आधा दर्जन व्यक्तियों ने चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
युवक को गंभीर अवस्था में नल्हड़ अस्पताल नूंह में भर्ती कराया गया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दिल्ली ट्रामा सेंटर में रैफर कर दिया।
गांव सिलखो निवासी मुस्ताक ने बताया की गांव के साथ बनी क्रेशर जोन पर वह मुंशी की नौकरी करता है। गत 10 नवंबर को वह नगीना में तीन लाख रूपये लेकर एक जमीन की रजिस्ट्री कराने गया था।
उस दिन उसकी रजिस्ट्री नहीं हो पाई और वह सीधा क्रेशर जोन पर पहुंचा और उसने तीन लाख रूपये अपने रिशतेदार अरसद की दुकान पर रख दिए। इसके बाद वह मुंशी की डयूटी करने के लिए डागर क्रेशर मशीन पर चला गया।
मुस्ताक ने बताया जिस समय उसने अपने रिशतेदार की दुकान पर रूपये रखे थे। उस समय गांव के कुछ युवक वहीं बैठे थे। जिन्होंने मेरे जाने के बाद मौका देखकर अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर रूपये लूटने के लिए उसके रिशतेदार पर करीबन साढ़े सात बजे शाम को चाकू से हमला कर दिया।
इस वारदात में उसका रिशतेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। मुस्ताक ने बताया की लूटपाट व जान लेवा हमला करने वाले लोगों ने उसके रिशतेदार अरसद की गर्दन को चाकू से बुरी तरह काट दिया।
जो दिल्ली में मौत व जिंदगी के बीच जूझ रहा है। अभी तक इस संदर्भ में मामला दर्ज नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।