फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर एक और हमला, काफिले पर भीड़ ने बरसाईं लाठियां

Fri, 08 Feb 2019 05:13 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल ने किया नरेला में विकास कार्यों का उद्घाटन - फोटो : आम आदमी पार्टी ट्विटर अकाउंट
विज्ञापन

दिल्ली के नरेला इलाके में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार पर शुक्रवार को लाठी-डंडों से लैस भीड़ ने कथित तौर पर हमला कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि करीब 100 लोगों के एक समूह ने केजरीवाल की कार रोकने की कोशिश की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई, जब केजरीवाल 25 अनधिकृत कॉलोनियों में विकास कार्यों का उद्घाटन करने के लिए आज बाहरी दिल्ली क्षेत्र में गए थे।

आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी इस बात की पुष्टि की है और मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई है। इस ट्वीट में लिखा है, 'अगर दिल्ली पुलिस एक मुख्यमंत्री की सुरक्षा नहीं कर सकती तो फिर वह आम आदमी की क्या रक्षा करेगी? क्या किसी अन्य भारतीय राज्य में ऐसा होता है कि किसी मुख्यमंत्री पर बार-बार हमला किया जाए और पुलिस कोई एक्शन न ले?'
विज्ञापन


गौरतलब है कि आज सीएम केजरीवाल पर यह हमला तब हुआ जब वह नरेला में अनाधिकृत कॉलोनियों में हुए विकास कार्यों का उद्घाटन करने गए थे। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि यह हमला बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कराया है।
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें