फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर लड़की को गोली मारी

Fri, 03 Apr 2015 06:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुस कर लड़की के साथ अभद्रता कर रहे युवक ने विरोध करने पर गोली चला दी। कंधे पर गोली लगने से लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि हमलावर लड़की का अपहरण करने की नीयत से घर में घुसा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर 17 प्र्रेम नगर झुग्गी निवासी कालीचरण जाटव की बेटी पूनम शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घर पर खाना बना रही थी।

पूनम की मां शांति ने बताया कि इस दौरान सेक्टर 62 आशियाना कॉलोनी निवासी आरिफ उर्फ इरशाद उनके घर में घुस आया और पूनम का हाथ पकड़ कर खींचने लगा।

पूनम ने शोर मचाया तो उसका भाई रामबाबू उसे बचाने आया। इस पर आरिफ ने तमंचा निकाल कर पूनम पर गोली चला दी।

कंधे में गोली लगने से पूनम लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। भाई रामबाबू का आरोप है कि आरिफ ने दो फायर और किए और भाग निकला।

परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल को बीके अस्पताल पहुंचाया। मां शांति ने बताया कि आरिफ एक साल पहले उनके घर के सामने ही रहता था।

उनका आरोप है कि आरिफ उनकी बेटी का अपहरण करने आया था। सेक्टर 17 चौकी इंचार्ज ने बताया कि प्रेम नगर झुग्गियों में फायरिंग की सूचना आई थी।

घायल लड़की का बीके अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके होश में आने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे, हमले के आरोपी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें