फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सिलिंग के नोटिस से लोगों में डर का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिन में जवाब न मिलने पर बिना नोटिस की जा सकती है सीलिंग की कार्रवाई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। अशोक नगर में डीडीए के भूमि प्रबंधन विभाग ने इलाके की दुकानों के बाहर 50 से अधिक नोटिस लगाए हैं। न्यू अशोक नगर से दिल्ली-नोएडा बॉर्डर तक सड़क किनारे चल रहीं दुकानों पर एक बार फिर सीलिंग का खतरा मंडरा रहा है। डीडीए के नोटिस के बाद से लोगों में डर का माहौल है। इस बात को लेकर व्यापारियों में रोष और असमंजस भी है।

डीडीए का कहना है कि 2007 में निगरानी समिति के आदेश पर इन्हें सील किया गया था, लेकिन बिना अनुमति फिर दुकानें शुरू कर दी गईं। डीडीए ने कहा कि अगर सात दिनों में जवाब नहीं मिला तो कभी भी बिना किसी नोटिस के कार्रवाई की जा सकती है। स्थानीय व्यापारी संजीव कुमार ने बताया कि इससे पहले भी सीलिंग की कार्रवाई दो बार टल चुकी है। वह पिछले 15-21 सालों से यहां व्यापार और रहे हैं और नियमित रूप से टैक्स व जीएसटी समेत सारे कर समय पर भर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी आजीविका पर संकट मंडरा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनकी समस्या का समाधान निकालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक बोले, नहीं होने देंगे अन्यायः

विधायक रविकांत उज्जैनवाल ने कहा कि गत दो बार से लगातार सीलिंग को टालने के लिए प्रयास किए गए हैं। वह अब भी प्रयासरत हैं और केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद हर्ष मल्होत्रा से मिलने का समय मांगा है। व्यापारियों की समस्या में वह कदम से कदम मिलाकर उनके साथ खड़े हैं और किसी भी हालत में सीलिंग नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें