फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCTV से बचने को चोर ने अपनाया अजीब तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेंद्र नगर इलाके में सीसीटीवी से बचने के लिए एक चोर कालिख पोतकर एटीएम में चोरी करने पहुंच गया। गार्ड को इस बात की भनक लग गई और उसने बाहर से शटर गिराकर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गोंडा जिले के रहने वाले सुशील सिंह की तैनाती राजेंद्र नगर स्थित एक्सेस बैंक में है। 4 अगस्त की सुबह वह बैंक के भीतर फ्रेश होने गया था।

जब वह वापस आया तो एक व्यक्ति ने बताया कि एक युवक चेहरे पर कपड़ा बांधकर एटीएम में गया है। सुशील एटीएम के पास गया तो उसने देखा कि युवक एटीएम खोल रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चोर बोला ठीक करने आया हूं एटीएम

सुशील को देखकर युवक पीछे मुड़ा। सुशील ने देखा कि युवक ने अपने चेहरे पर कालिख पोत रखी है। उसने तुरंत एटीएम के शटर को बंद कर दिया। हालांकि युवक सुशील को बताता रहा कि वह एटीएम ठीक करने वाला है, लेकिन सुशील ने चोर पकड़े जाने की सूचना पुलिस को दे दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम में बंद युवक को बाहर निकालकर हिरासत में ले लिया। युवक की पहचान गांव मैदणी गढ़वाल निवासी विजय सिंह के रूप में हुई।

पूछताछ में युवक ने बताया कि एटीएम में रिजेक्ट होने वाले नोट एक बॉक्स में चले जाते हैं। वह उस बॉक्स को खोलकर उसमें से रुपये निकाल लेता है। हालांकि उसने पुलिस को यह नहीं बताया कि अब तक कितनी वारदात को अंजाम दे चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें