फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: AAP विधायकों के निलंबन पर आतिशी ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, कल राष्ट्रपति को लिखी थी चिट्ठी

Fri, 28 Feb 2025 12:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष आतिशी - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को चिट्ठी लिखी है। विधानसभा सत्र के दौरान आप विधायकों को सदन में न घुसने देने के मुद्दे पर उन्होंने यह चिट्ठी लिखी है। इसे पहले नेता प्रतिपक्ष ने इस मुद्दे पर कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिट्ठी लिखकर तत्काल मिलने का समय मांगा था।

विज्ञापन


आतिशी ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में कहा कि विधानसभा में विपक्ष के विधायकों के साथ अन्याय हुआ है। उनका कहना है कि विपक्ष के विधायकों को सदन के बाहर रोकना लोकतंत्र की हत्या है। विपक्ष को जय भीम के नारे लगाने पर सदन से बाहर किया गया। भाजपा के विधायक मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे, उन्हें सदन में बैठने दिया गया।


बता दें कि दिल्ली विधानसभा सत्र के पहले सदन में जमकर हंगामा देखने को मिला, जो दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने आप के 22 विधायकों में से 21 को तीन दिन के लिए सत्र से सस्पेंड कर दिया था। एलजी के अभिभाषण के दौरान आप नेताओं के हंगामे को नियमों को उल्लंघन मानते हुए स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने आप विधायकों को सस्पेंड किया था। 
विज्ञापन


विधानसभा परिसर में आप विधायकों का प्रवेश रोका
आप के 21 विधायकों पर विधानसभा परिसर में भी प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है। विधायकों को बृहस्पतिवार को विधानसभा परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के आदेश पर पुलिस ने प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग कर दी है। वहीं, आप ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे संविधानिक अधिकारों का उल्लंघन बताया। इसके विरोध में पूरे दिन विधानसभा के बाहर आप विधायकों ने धरना-प्रदर्शन किया। एक विधायक अमानतुल्लाह खान ही विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें