फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST Council Meeting: जीएसटी काउंसिल की बैठक आज, ऑनलाइन गेमिंग पर कर का मुद्दा उठाएंगी 'आप' मंत्री आतिशी

Wed, 02 Aug 2023 11:56 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आतिशी ने ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह बैठक में उनका मुद्दा उठाएंगी।
विज्ञापन
आतिशी ने ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र के प्रतिनिधियों से मुलाकात की - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, हार्स रेसिंग और कैसिनो पर 28 प्रतिशत जीएसटी लागू करने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल होंगी। जीएसटी काउंसिल की बैठक से पहले दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत कर लगाने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

विज्ञापन


आतिशी ने ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह बैठक में उनका मुद्दा उठाएंगी। आतिशी ने ट्वीट कर कहा कि ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत कर लगाने के निर्णय पर पुर्नविचार करने का निवेदन करूंगी। गेमिंग इंडस्ट्री के कई प्रतिनिधियों से मिलकर उनकी चिंताएं समझने का प्रयास किया। 

दिल्ली की वित्त मंत्री ने बताया कि उन्हें यह लगता है कि यह तेजी से बढ़ते इंडस्ट्री को नष्ट कर देगा। जीएसटी काउंसिल फिर से बैठक कर रहा है, और मैं संसद से निवेदन करूंगी कि वे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें। स्टार्टअप्स और उद्यमिता को प्रोत्साहित करना हमारी अर्थव्यवस्था को बढ़ाने का एकमात्र रास्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें