फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप मंत्री के घर छापा: ईडी की कार्रवाई पर आतिशी का तंज, मोदी-भाजपा की एजेंसी फेल; 20 घंटे में नहीं मिला कुछ

Fri, 03 Nov 2023 06:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली मंत्री आतिशी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि कल ईडी ने राज कुमार आनंद के घर जिस केस में छापा मारा है, वो 19 साल पुराना है। जब मोदी सरकार आप और केजरीवाल को परेशान करने में लगी है। 
विज्ञापन
मंत्री राजकुमार आनंद और आतिशी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मंत्री राजकुमार आनंद के घर ईडी की रेड खत्म हो गई। जिसके बाद खुद मंत्री राजकुमार आनंद ने बयान जारी किया। तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस ईडी की रेड पर सफाई दी।

विज्ञापन


आतिशी ने कहा कि बीती दिन सुबह 5:40 पर ईडी का छापा राजकुमार आनंद के घर पर पड़ा। ईडी की कार्रवाई 19 साल पुराने मामले में हुई है। एक ऐसा केस जो 2005 में रजिस्टर हुआ। बीते 19 साल में इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा इन दो पार्टियों की जांच एजेंसियां ईडी और सीबीआई आम आदमी पार्टी को परेशान कर रही हैं। इस पार्टी को खत्म करने में लगी हैं। तो आज कहीं से ये 19 साल पुराना केस कहीं से निकाल लिया। छापा 20 घंटे तक चला। ईडी को कुछ भी नहीं मिला। 



जानकारी के लिए बता दें कि राजकुमार आनंद के घर पर छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई। राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री हैं। शराब घोटाले व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप के तीन नेता गिरफ्तार होने के बाद जेल में हैं। दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें