आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के क्रियान्वयन न होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। दिल्ली विधानसभा विपक्ष की नेता आतिशी ने महिला समृद्धि योजना को लेकर एक बार फिर रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधा है।
चुनाव के दौरान भाजपा की ओर से किए गए वादों को पूरा करवाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर है। शनिवार को आम आदमी पार्टी के नेता सड़कों पर उतरे और भाजपा से पूछा कि महिलाओं के खाते में 2500 रुपये कब आएंगे। आतिशी ने कहा कि 8 मार्च आकर चली भी गई, लेकिन रजिस्ट्रेशन भी शुरू नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों की कमेटी बनाई, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कहा, "चुनाव से पहले PM मोदी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि 8 मार्च को हर महिला के बैंक अकाउंट में 2500 रुपये आएंगे। लेकिन एक भी पैसा नहीं आया। यह एक जुमला था। 2500 रुपये तो छोड़िए अभी तक योजना का रजिस्ट्रेशन भी शुरू नहीं हुआ।"