फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 68 की उम्र में डॉ. सत्येंद्र कुमार ने बोस्टन मैराथन में लहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। विजन फिट रनिंग क्लब के एथलीट डॉ. सत्येंद्र कुमार ने 130वें बोस्टन मैराथन को सफलतापूर्वक पूरा कर देश का मान बढ़ाया है। 68 वर्ष की आयु में उन्होंने 42 किलोमीटर से अधिक लंबी दौड़ को 4 घंटे 23 मिनट 59 सेकंड में पूरा किया।
विज्ञापन



डॉ. सत्येंद्र कुमार ने सफलता का श्रेय क्लब के कोच ईश्वर दयाल के मार्गदर्शन और कठिन अभ्यास को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित प्रशिक्षण और दृढ़ संकल्प से ही यह संभव हुआ। क्लब के संस्थापक ने कहा कि उनकी उपलब्धि युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रेरणादायक है।
मैराथन के बाद हाथ में तिरंगा लिए उनकी तस्वीर देशप्रेम और जुनून का प्रतीक बनी। उन्होंने पूरी दौड़ के दौरान तेज गति बनाए रखते हुए प्रति किलोमीटर लगभग 6 मिनट 16 सेकंड का संतुलित समय रखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें