फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर फार्च्यूनर गाड़ी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के वेस्टिन होटल के पास देर रात दो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर चालक को बंधक बना फार्च्यूनर गाड़ी लूट ली। फिर चालक को महिपालपुर फ्लाईओवर के पास उतारकर दिल्ली की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गुड़गांव में रहने वाले निजी कंपनी के सीईओ अमरदीप गिल अपने ड्राइवर के साथ वेस्टिन होटल आए थे। मालिक को उतारने के बाद ड्राइवर ने लेजरवैली ग्राउंड के पास गाड़ी पार्किंग में खड़ी कर दी। पुलिस के अनुसार, इस दौरान दो युवक आए और उन्होंने ड्राइवर को हथियार दिखाते हुए पीछे की सीट पर बैठा लिया।

बदमाशों ने ड्राइवर मुकेश को महिपालपुर फ्लाईओवर के पास उतारा और खुद दिल्ली रोड की तरफ फरार हो गए। इसके बाद ड्राइवर ने इसकी सूचना अपने मालिक को दी। सेक्टर-29 थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

शीतला माता मंदिर से बैग चोरी

शीतला माता मंदिर में पुलिस की सुरक्षा के बावजूद चोरी की वारदातें कम नहीं हो रही हैं। मंगलवार को मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे संजीव ग्रोवर का किसी ने बैग चुरा लिया।

इसमें करीब 6000 रुपये के अलावा कीमती सामान रखा हुआ था। इसके अलावा सेक्टर-48 निवासी विजय अग्रवाल ने भी पुलिस को शिकायत में बताया कि किसी ने उनकी सोने की चेन झपट ली।

दोनों मामलों के बाद सेक्टर पांच थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गाड़ी की बुकिंग में धोखाधड़ी का आरोप

गुड़गांव के सुशांतलोक स्थित एक निजी कंपनी प्रबंधन ने जानी मानी वाहन कंपनी प्रबंधन के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कंपनी का आरोप है कि शोरूम संचालक ने दो साल बाद भी एडवांस रकम के अलावा गाड़ी की डिलीवरी नहीं की। इस मामले में साइबर सेल से जांच सही पाए जाने के बाद सुशांतलोक थाना पुलिस ने श्रेयांस मोटर्स के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सेक्टर-44 स्थित सत्या डिवलेपर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरफ से हरमिंदर सिंह ने सुशांतलोक थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि उन्होंने 2012 में दिल्ली स्थित शोरूम से गाड़ी की बुकिंग कराई थी। इसमें 10 लाख रुपये कैश के अलावा लोन सहित कुल 85 लाख की रकम बतौर एडवांस जमा करा दी थी।

इसके बावजूद शोरूम प्रबंधन की तरफ से उन्हें गाड़ी की डिलीवरी नहीं दी गई। सुशांतलोक थाना पुलिस ने श्रेयांस मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के अलावा एमडी आशीष चौरड़िया और सेल्स मैनेजर मनीष के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गुड़गांव में बार के खिलाफ केस दर्ज

शहर में अवैध तरीके से संचालित किए जा रहे पब-बार पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसी मामले में डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने सेंट्रल मॉल में चल रहे 7 ब्लू बार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने सीवी राव की शिकायत पर सेंट्रल मॉल में चल रहे 7 ब्लू बार के खिलाफ बिना अनुमति देर रात तक संचालन करने के अलावा कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बार संचालक प्रीतम और परमजीत को नामजद किया है। इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों ने भी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। लिहाजा पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें