फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.60 करोड़ की लागत से लोनी में बनेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स

Wed, 29 Oct 2014 08:44 PM IST
रानू पाठक/ अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार हर ब्लाक में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाएगी। गाजियाबाद में लोनी में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए जगह तय हो गई है।
विज्ञापन


सभी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सरकारी या ग्राम सभा की 6 से 7 एकड़ जमीन पर बनेंगे। प्रत्येक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने के लिए 1.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

केंद्र सरकार की पायका योजना के खत्म होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कोई योजना नहीं थी। अब प्रदेश सरकार ने नई योजना शुरू की है।

प्रदेश के खेल मंत्री राम करन आर्य के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्राें से ही खेल प्रतिभाएं निकलती है। इसलिए सरकार का टारगेट भी ऐसे युवा खिलाड़ी हैं, जो बिना सुविधाओं के अपनी मेहनत से आगे बढ़ते हैं। इन खिलाडि़यों को संसाधन देने के लिए प्रदेश सरकार हर ब्लाक में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाएगी।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 6 से 7 एकड़ जमीन में बनकर तैयार होगा। शर्त यही होगी कि जमीन सरकारी या ग्राम सभा की हो। इस कांप्लेक्स में इंडोर और आउटडोर गेम्स होंगे। इनमें अंशकालिक कोच रखे जाएंगे, जो खिलाडि़यों को खेलों के गुर सिखाएंगे। गाजियाबाद में लोनी में जगह मिल गई है।
विज्ञापन


हापुड़ में फगौता और रघुनाथपुर चंद्रपुरा में जमीन मिली है। मेरठ में भी जनता इंटर कॉलेज के पास एक कांप्लेक्स बनाने के लिए जमीन मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें