फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida : मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला ज्योतिषी गिरफ्तार, पुलिस ले गई अपने साथ

Sun, 07 Sep 2025 07:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अनंत चतुर्दशी के दिन मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ज्योतिषी को मुंबई पुलिस ने शुक्रवार देर रात सेक्टर-77 स्थित सिविटेक स्टेडिया सोसाइटी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मूल रूप से पटना निवासी अश्विनी कुमार के रूप में हुई है। वह पांच साल से नोएडा में रह रहा था। मुंबई पुलिस उसे अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन


इस मामले में मुंबई पुलिस ने एक अन्य आरोपी अंकित गुप्ता को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने पूर्व साथी से बदला लेने के लिए उसके नाम से मैसेज किया था। मुंबई की यातायात पुलिस के कंट्रोल रूम में बृहस्पतिवार को व्हाट्सएप पर फिरोज के नाम से धमकी भरा मैसेज मिला था। 

इसमें दावा किया गया था कि लश्कर-ए-जिहादी के 14 आतंकी मुंबई में दाखिल हो चुके हैं और 400 किलो आरडीएक्स 34 गाड़ियों में लगाकर बड़ा धमाका करने वाले हैं। इस सूचना पर मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की तब आईपी एड्रेस व नंबर का लोकेशन नोएडा आया। 
विज्ञापन


मुंबई पुलिस के अपर पुलिस आयुक्त ने पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर संपर्क कर समन्वय स्थापित किया। इसके बाद मुंबई पुलिस की टीम ने नोएडा पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से सात मोबाइल, तीन सिम, छह मेमोरी कार्ड और चार सिम होल्डर समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। अश्वनी सोसाइटी में माता-पिता के साथ रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें