फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण से अस्थमा के मरीज बुजुर्ग की मौत, रोजाना आ रहे ओपीडी में 150 सांस के रोगी

Thu, 01 Nov 2018 05:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
air pollution - फोटो : PTI
विज्ञापन

प्रदूषण का जहर धीरे-धीरे शहर वासियों के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजेय अग्रवाल ने बताया कि प्रदूषण के कारण सांस से संबंधित रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सेक्टर-20 निवासी अस्थमा के मरीज बुजुर्ग (80) को शहर में फैले प्रदूषण के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही थी। ऐसे में उन्हें परिजन कैलाश अस्पताल ले गए। बुजुर्ग की स्थिति जटिल होने से डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इस पर परिजन उन्हें बुधवार को जिला अस्पताल ले आए। यहां मरीज को बचाने की काफी कोशिशें की गईं, लेकिन अस्थमा के कारण मरीज की हालत बेहद खराब थी उन्हें बचाया नहीं जा सका। प्रदूषण के कारण नोएडा में पहली मौत हुई है।

विज्ञापन


रोजाना आ रहे ओपीडी में 150 सांस के रोगी
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. संतराम ने बताया कि इस समय सबसे ज्यादा लोग सांस से संबंधित रोगों के आ रहे हैं। रोज ओपीडी में करीब 150 मरीज आते हैं। अस्पताल में आईसीयू न होने से हालात और मुश्किल हो जाते हैं, क्योंकि गंभीर स्थिति में आए मरीजों को वेंटिलेटर की जरूरत होती है। 

मास्क का करें इस्तेमाल
सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव के अनुसार, अधिक प्रदूषण में टहलने से गर्भवती के गर्भ को खतरा हो सकता है। प्रदूषण ब्रेन स्ट्रोक का कारण भी बन सकता है। साथ ही, त्वचा, हृदय, पेट संबंधी परेशानियों का कारण बनता है। जितना हो सके, प्रदूषण से बचें। बाहर जाते वक्त मास्क का इस्तेमाल करें। यदि टहलने की आदत है तो ज्यादा सुबह या रात के वक्त न टहलें। थोड़ी धूप निकलने के बाद ही टहलने जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें