फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: GTB अस्पताल से फरार सहायक प्रोफेसर रेवाड़ी से गिरफ्तार, वायवा के बहाने MBBS छात्रा से की थी छेड़छाड़

Wed, 01 Oct 2025 09:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

गुरु तेग बहादुर अस्पताल में एमबीबीएस छात्रा के साथ सहायक प्रोफेसर डॉ. मो. शाकिर नईम द्वारा छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसमें आरोपी ने वायवा के बहाने छात्रा को सूनसान जगह ले जाकर छेड़छाड़ की। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी को हरियाणा के रेवाड़ी से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिला के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) में एमबीबीएस की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि यूसीएमएस (मेडिकल कॉलेज) कॉलेज में एनेस्थीसिया विभाग तैनात सहायक प्रोफेसर डॉ. मो. शाकिर नईम ने वायवा के बहाने सूनसान जगह ले जाकर छात्रा के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की।

विज्ञापन


विरोध करने पर छात्रा को धमकाया गया। पीड़िता ने फौरन इसकी शिकायत अपनी क्लासमेट को दी। बाद में जीटीबी एंक्लेव थाने में मामले की शिकायत कर दी गई। पुलिस ने छात्रा का बयान लेकर 26 सितंबर को इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया। एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिलते ही सहायक प्रोफेसर फरार हो गए।

पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पड़ताल करने के बाद आरोपी शाकिर नईम को हरियाणा के रेवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उनको कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जीटीबी एंक्लेव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शाहदरा जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित छात्रा यूसीएमएस कॉलेज से एमबीबीएस कर रही है। इसी कॉलेज में मो. शाकिर नईम असिस्टेंट प्रोफेसर है। इनकी तैनात एनेस्थीसिया विभाग में है। आरोप है कि 26 सितंबर को क्लास लेने के बाद आरोपी ने पीड़िता को वायवा कराने के बहाने शारीरिक छेड़छाड़ की।

छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी धमकाने लगा। बाद में वारदात की जानकारी स्टाफ को छात्रों को हो गई। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। घटना के बाद से छात्राएं बुरी तरह डरी हुई हैं। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की काउंसलिंग भी करा दी है। अब मामले की जांच की जा रही है। पता किया जा रहा है कि आरोपी ने और किसी के साथ तो छेड़छाड़ नहीं की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: स्वामी चैतन्यानंद: आश्रम में मिलीं गंदी फिल्में, खिलौने व अश्लील साहित्य, दुबई के शेख को सप्लाई कीं लड़कियां!


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें