गाजियाबाद में एंटी करप्शन टीम ने श्रम आयुक्त कार्यालय के स्टेनो और संविदाकर्मी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता आशीष त्यागी के पिता की मृत्यु के बाद क्षतिपूर्ति चेक देने के लिए रिश्वत मांगी गई थी।
एंटी करप्शन टीम ने सिहानी गेट थाना क्षेत्र में श्रम आयुक्त कार्यालय से सहायक श्रम आयुक्त के स्टेनो अमित कुमार और संविदाकर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर भुवनेश शर्मा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन टीम ने अमित कुमार और भुवनेश कुमार को सिहानी गेट थाना पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता आशीष त्यागी के अनुसार, उनके पिता रोडवेज में बस चालक थे और उनकी वर्ष 2009 में एक हादसे में मौत हो गई थी। रोडवेज विभाग ने उनकी मां के नाम लेवर कोर्ट में क्षतिपूर्ति के नाम पर 71 हजार और 67 हजार रुपये के दो चेक भेजे थे, जिन्हें मृतक आश्रित आशीष त्यागी को देने के लिए स्टेनो अमित कुमार ने रिश्वत मांगी। रिश्वत लेने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया गया।