फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान सभा में प्रस्ताव पास, नौ सदस्यीय समिति करेगी MCD के भ्रष्टाचार की जांच

Sat, 11 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एमसीडी में कथित भ्रष्टाचार और कुप्रशासन के खिलाफ दिल्ली विधानसभा में दो दिन के दौरान 15 से अधिक विधायकों ने चर्चा की। चर्चा के बाद विधायक सोमनाथ भारती ने एमसीडी में भ्रष्टाचार और अनियमितता की जांच के लिए विस की समिति के गठन का प्रस्ताव रखा जिसे पास कर दिया गया।
विज्ञापन


समिति में भाजपा के जगदीश प्रधान समेत नौ सदस्य रखे गए हैं जो पूर्व पार्षद रहे हैं। समिति विस के छठवें सत्र में अपनी रिपोर्ट अध्यक्ष को सौंपेगी। समिति निगम में भ्रष्टाचार और अनियमितता की जांच के अलावा एमसीडी के प्रशासन, स्वच्छता, प्राथमिक स्वास्थ्य एवं शिक्षा, सर्विस डिलवरी, राजस्व उत्पत्ति और वित्तीय स्थिरता के लिए भी सिफारिश देगी।

समिति तीन एमसीडी जारी रखने की उपयुक्तता, एमसीडी से जुड़े स्टेक होल्डर व जनता की शिकायत सुनेगी और सुधार के सुझाव देने के अलावा कोई अन्य मामला आएगा तो उसकी भी जांच करेगी।
विज्ञापन
Trending Videos

विधानसभा में एमसीडी की जमकर खिंचाई

द‌िल्ली व‌िधानसभा - फोटो : ani
समिति गठन का प्रस्ताव पास किए जाने से पूर्व पहले दिन नितिन त्यागी, भावना गौड़ तो दूसरे दिन जनरैल सिंह, विजेंद्र गर्ग, जगदीप, दिनेश मोहनिया, अमानतुल्ला, अजेश यादव, महेंद्र गोयल, देवेंद्र सहरावत, अनिल वाजपेयी, शरद चौहान ने एमसीडी में भ्रष्टाचार को लेकर खूब खिंचाई की।

विधायक अलका लांबा ने नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता पर आरोप लगाया कि एमसीडी भाजपा नेताओं के रिश्तेदारों पर मेहरबान रहती है। उन्होंने कहा कि ईदगाह में एक पार्किंग है जो विजेंद्र गुप्ता के साले साहब संजय गौतम तीन साल से एक ही रेट पर चला रहे हैं तो एक जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा के रिश्तेदार को टाउनहॉल के स्वीमिंग पूल का संचालन दिया हुआ है।

हरदयाल लाइब्रेरी में गुप्ता की पत्नी को सचिव बनाया गया है। ये भ्रष्टाचार है। राजेंद्र गौतम ने कहा पूर्वी एमसीडी में मच्छरदानी डेंगू के लिए खरीदी गई जबकि रात को ये मच्छर नहीं होते। कर्मचारी वेतन का पैसा कहीं और खर्च कर देते हैं, ऑडिट होना चाहिए। सोमनाथ भारती ने भाजपा पार्षदों की बढ़ती संपत्ति से भ्रष्टाचार का अंदाजा लगाने को कहा।

उन्होंने कहा कि इलाके का निरीक्षक कहता है पार्षद को 50 हजार रुपये महीने के देते हैं। एमसीडी को महाचोर व महाभ्रष्ट कहना भी कम होगा। टोल टैक्स का ठेका 525 करोड़ में दिया है जबकि 1900 करोड़ आ सकता है।
विज्ञापन

विस का सत्र भ्रष्ट्राचार पर चर्चा को एक दिन बढ़ा 

द‌िल्ली व‌िधानसभा - फोटो : ani
दिल्ली विधानसभा का सत्र एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। भ्रष्ट्राचार केआरोप से जुड़े दो मामले पर अल्पकालिक चर्चा सोमवार को होगी। इसमें फिर से केन्द्र सरकार और उपराज्यपाल को घेरने और कटघरे में घेरने की तैयारी आप विधायकों की रहेगी।

आम आदमी पार्टी की अगुवाई वाली सरकार सत्र में तीसरे दिन दिल्ली डिस्ट्रिक क्रिकेटी एसोसिएशन(डीडीसीए) में तथाकथित भ्रष्टïाचार तथा इस मामले की जांच के लिए गठित जांच आयोग की कार्यप्रणाली की स्थिति पर चर्चा करेगी। इसकी शुरुआत अल्का लांबा करेंगी।

दूसरी चर्चा सीएनजी वाहन फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने के लिए तथाकथित भ्रष्टाचार और इन अनियमितताओं की जांच करने केलिए गठित जांच आयोग की स्थिति पर होगी। इसकी शुरुआत भावना गौड़ करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें