फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Elections : दिल्ली विधानसभा चुनाव के रण में अब तक उतरे 6048 प्रत्याशी, 1993 में 1316 ने आजमाई किस्मत

Wed, 15 Jan 2025 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली

सार

अब तक दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में 6048 प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं। चुनाव आसान नहीं रहता है।
विज्ञापन
demo - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाने के लिए उतरने वाले नेताओं के नामांकन चल रहे हैं। अब तक दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में 6048 प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं। चुनाव आसान नहीं रहता है।

विज्ञापन


इसका अंदाजा इस से लगाया जा सकता है कि 4903 प्रत्याशी जमानत नहीं बचा पाए हैं। इन प्रत्याशियों में महिलाओं की संख्या 491 रही तो एक प्रत्याशी ट्रांसजेंडर भी रहा है। सबसे ज्यादा प्रत्याशी 1993 के चुनाव में 1316 उतरे थे। वहीं सबसे कम प्रत्याशी 2020 विधानसभा चुनाव में 672 रहे थे।

1993 चुनाव में उतरे 1316 प्रत्याशियों में 766 निर्दलीय थे। 59 महिला थीं। इनमें 1155 ही जमानत जब्त हुई थी। 1998 के चुनाव में 815 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे थे। इनमें 57 महिला थीं। इस चुनाव में 699 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी। 
विज्ञापन


इसी तरह 2003 के चुनाव में 817 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे जिनमें 78 महिलाएं थीं। इस वर्ष 672 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी। 2008 के चुनाव में 875 प्रत्याशी उतरे थे, जिनमें 81 महिलाएं थीं। इस चुनाव में 711 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी। 2013 के चुनाव में 880 प्रत्याशी उतरे थे। इसमें 71 महिलाएं थीं। 

मतदान के बाद इनमें 612 की जमानत जब्त हुई थी। 2015 के चुनाव में 673 प्रत्याशी उतरे थे। इनमें 66 महिलाएं व एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर था। इनमें 525 की जमानत जब्त हुई थी। 2020 के चुनाव में 672 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें