फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर लाइव टीवी शो में पिटे ओम बाबा, केस दर्ज

Sun, 15 Jan 2017 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
बिगबॉस फेम स्वामी ओम बाबा के साथ शुक्रवार को एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में मारपीट हो गई। चर्चा में आए दर्शकों ने उनके साथ मारपीट की है। मामले में बाबा की तरफ से थाना एक्सप्रेस-वे में शिकायत की गई है।
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस ने फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार स्वामी ओम शुक्रवार को सेक्टर-126 स्थित एक न्यूज चैनल में चर्चा में शामिल होने आए थे। महिलाओं पर उनकी किसी टिप्पणी से कार्यक्रम में विवाद हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
इससे दर्शक भड़क गए। दर्शकों ने पहले ओम बाबा के एक शिष्य की पिटाई की, फिर बीच बचाव करने आए बाबा की भी पिटाई कर दी। बाबा का आरोप है कि इस दौरान चैनल वालों ने भी उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया।

4 of 5
एएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के अनुसार शुक्रवार देर शाम ओम बाबा ने थाने में जाकर शिकायत की। उनसे लिखित शिकायत मांगी गई तो वह चले गए। इसके बाद देर रात करीब डेढ़ बजे उनकी तरफ से थाने में लिखित शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि चर्चा के दौरान दाऊद और सलमान केगुर्गों ने उन पर जानलेवा हमला किया है। चैनल से पूरे मामले की वीडियो रिकॉर्डिंग मांगी गई है। प्राथमिक जांच के बाद उनकी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें