फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मोबाइल शॉप पर फोल्डर बदलने का विवाद में मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू।
शहर थाना क्षेत्र में एक मोबाइल शॉप पर हुए मोबाइल फोल्डर बदलने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर तावडू शहर थाना पुलिस ने विभिन्न आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं, घटना से जुड़ी एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें कुछ युवक एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में ग्राम ग्वारका निवासी मुबीन पुत्र नूरदीन ने आरोप लगाया है कि उसने 4 जुलाई को तावडू के नए बस स्टैंड के पास स्थित एक मोबाइल शॉप से अपने मोबाइल में फोल्डर डलवाया था। शिकायत के अनुसार, फोल्डर में समस्या आने पर वह 9 जुलाई की शाम अपने भाई शौकीन के साथ दुकान पर पहुंचा और उसे बदलने का अनुरोध किया। इसी दौरान विवाद हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि विवाद के दौरान दुकान पर मौजूद कई लोगों ने उसके और उसके भाई के साथ मारपीट की। आरोप है कि दोनों भाइयों को दुकान के अंदर बंद कर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए पहले सरकारी अस्पताल तावडू ले जाया गया, जहां से उन्हें नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि शौकीन की हालत गंभीर होने के कारण उसे बाद में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पीड़ित का दावा है कि घायल युवक के सिर में तीन स्थानों पर फ्रैक्चर पाया गया है। इस मामले में तावडू शहर थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, घटना से संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फुटेज में कुछ युवक एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस द्वारा फुटेज की सत्यता और उसमें दिखाई दे रही घटनाओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें