फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया की सबसे उम्रदराज चिम्पांजी रीटा की तबीयत बिगड़ी

Sat, 28 Sep 2019 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

दिल्ली के चिड़ियाघर में 55 साल से लोगों के आकर्षण का केन्द्र व एशिया की सबसे उम्रदराज चिम्पांजी 59 वर्षीय रीटा की तबीयत बिगड़ गई है। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पिछले कुछ दिनों से उसे सिर्फ तरल पदार्थ दिये जा रहे हैं। 18 जुलाई से बीमार रीटा को देखने विभिन्न संस्थानों से विशेषज्ञ पहुंच रहे हैं।  

विज्ञापन


शुक्रवार को लखनऊ के नवाब अली शाह जूलॉजिकल गार्डन के डॉ उत्कर्ष शुक्ला रीटा की जांच के लिए दिल्ली चिड़ियाघर पहुंचे। उन्होंने रीटा के बेहतर इलाज के संबंध में चिड़ियाघर प्रबंधन को सुझाव दिए। वहीं रीटा की हालत में सुधार नहीं आने से चिड़ियाघर प्रबंधन बेहद चिंतित है। रीटा के बीमार पड़ने का कारण बढ़ती उम्र बताई जा रही है। जिसकी वजह से उसकी शारीरिक क्षमता तेजी से कम हो रही है। 

बताया जा रहा है कि रीटा अपने बाड़े के पिंजरे में गद्दे पर ही लेटी रहती है। कई दिनों से वह पिंजरे से भी बाहर नहीं निकली है। लगातार लेटे रहने की वजह से उसकी कमर में घाव हो गए हैं। चिड़ियाघर प्रबंधन के मुताबिक 18 जुलाई से रीटा को विटामिन, मिनरल्स, लिवर टॉनिक और आयरन सप्लीमेंट सिरप दिये जा रहे हैं। 
विज्ञापन


डॉक्टरों की टीम उसकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। रोजाना मरहम-पट्टी की जा रही है। रीटा अपनी दैनिक खुराक नहीं खा पा रही है, जिसकी वजह से उसे दूध और जूस समेत पेय पदार्थ ही दिये जा रहे हैं।

1964 में दिल्ली लाया गया
प्रबंधन के अनुसार रीटा का जन्म एम्सटर्डम चिड़ियाघर में 1960 में हुआ था। 1964 में उसे दिल्ली के चिड़ियाघर में लाया गया था। हालांकि, कुछ समय के लिए उसे पंजाब के चिड़ियाघर में भी भेजा गया था।

रीटा व उसके साथी मैक्स ने तीन बच्चों को जन्म दिया, लेकिन बच्चे अधिक समय तक जीवित नहीं रह सके। बाद में मैक्स भी मर गया। इसके बाद रीटा के साथ एक छोटी उम्र का चिम्पांजी मनी भी रहा। बताया जाता है कि रीटा उसे अपने बेटे के समान मानती थी, लेकिन वह भी जल्द ही दुनिया छोड़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें