फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games 2023: एथलीट तेजस्विन शंकर को सीएम केजरीवाल ने मेडल पहनाकर किया सम्मानित, जानिए क्या कहा

Tue, 10 Oct 2023 08:42 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एथलीट तेजस्विन शंकर को सीएम अरविंद केजरीवाल ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मालवीय नगर के रहने वाले शंकर ने सीएम अरविंद केजरीवाल से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन
एथलीट तेजस्विन शंकर ने सीएम केजरीवाल से की मुलाकाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियन गेम्स में देश को सिल्वर मेडल दिलाने वाले एथलीट तेजस्विन शंकर को सीएम अरविंद केजरीवाल ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही भविष्य में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। दिल्ली के मालवीय नगर निवासी तेजस्विन शंकर ने सोमवार को सीएम अरविंद केजरीवाल से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि तेजस्विन शंकर ने एशियन गेम्स की डीकेथलॉन स्पर्धा में भारत को रजत पदक दिलाया। इस दौरान उन्होंने नया नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया। तेजस्विन शंकर दिल्ली सरकार की मिशन एक्सिलेंस स्कीम के लाभार्थी हैं। 

सीएम ने कहा युवाओं में अपार प्रतिभा है, केवल उनका साथ देना है और उन्हें आगे बढ़ाना है। इस दौरान स्थानीय विधायक सोमनाथ भारती और तेजस्विन के परिवार के लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें