फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया की सबसे उम्रदराज चिम्पांजी रीटा ने छोड़ी दुनिया

Wed, 02 Oct 2019 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
chimpanzee
विज्ञापन

दिल्ली के चिड़ियाघर में 55 सालों से दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही एशिया की सबसे उम्रदराज चिम्पांजी 59 वर्षीय रीटा की मंगलवार को मौत हो गई। वह करीब 72 दिनों से बीमार चल रही थी। बीते सप्ताह उसकी हालत ज्यादा नाजुक हो गई थी। इसके कारण दूसरे राज्यों के वेटरिनरी अधिकारियों ने दिल्ली आकर उसकी जांच की थी।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब 12.15 बजे रीटा ने आखिरी सांस ली। पांच विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल ने रीटा का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक रीटा की मौत मल्टीपल आर्गन फेल होने के कारण हुई। रीटा 18 जुलाई 2019 से बीमार थी। तबीयत बिगड़ने की वजह से उसे ताकत के सिरप भी दिए जा रहे थे। 

इस दौरान रीटा ने भोजन त्याग दिया था, जिस कारण उसे पेय पदार्थ दिया जा रहा था। बीते 18 जुलाई से बीमार रीटा का इलाज करने के लिए कई इंस्टीट्यूट के पशु विभाग के अधिकारी यहां पहुंचे थे। बीते शुक्रवार को लखनऊ के नवाब अली शाह जूलॉजिकल गार्डन के वेटरिनरी अधिकारी डॉ उत्कर्ष शुक्ला रीटा की जांच के लिए चिड़ियाघर आए थे। इससे पहले भी कई अन्य वेटरिनरी अधिकारी रीटा की जांच कर चुके थे। 
विज्ञापन


रीटा की नाजुक हालत को देखते हुए उसके बाड़े में गद्दा, कंबल और तकिया की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही बीते रविवार को रीटा के बाड़े में उसके मनोरंजन के टीवी स्क्रीन भी लगाई गई थी, जिस पर वीडियो देखकर रीटा बेहद खुश हुई थी।  

गौरतलब है कि रीटा का जन्म एम्स्टर्डम  चिड़ियाघर में 1960 में हुआ था। इसके बाद 1964 में रीटा को दिल्ली के  चिड़ियाघर लाया गया था। हालांकि, इसके बाद कुछ समय के लिए उसे पंजाब के  चिड़ियाघर में भी भेजा गया था। रीटा व उसके साथी मैक्स ने तीन बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन बच्चे अधिक समय तक जीवित नहीं रह सके। बाद में मैक्स की भी मौत हो गई। 

इसके बाद रीटा के साथ एक छोटी उम्र का चिम्पांजी मनी भी रहा। बताया जाता है कि रीटा उसे अपने बेटे के समान मानती थी, लेकिन दुर्भाग्यवश उसका भी जल्द ही निधन हो गया। मनी की मौत का रीटा की सेहत पर काफी बुरा असर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें