फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एएसआई ने अपने आवास पर सरकारी पिस्तौल से खुद को मारी गोली, पत्नी को खून से लथपथ मिला; अस्पताल में भर्ती

Mon, 19 May 2025 06:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एक एएसआई ने अपने आवास पर सरकारी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली, जिससे वह घायल हो गया। उसकी पत्नी ने उसे खून से लथपथ पाया, जिसके बाद उसे लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने सोमवार सुबह पूर्वी दिल्ली के जीडी कॉलोनी स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर सरकारी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली, जिससे वह घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घायल की पहचान एएसआई ललित सिरोही के रूप में हुई है और वह उस्मानपुर थाने में तैनात था। उसकी पत्नी ने उसे खून से लथपथ पाया, जिसके बाद उसे लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिरोही अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जीडी कॉलोनी के फ्लैट नंबर 21 में किराये पर रह रहा था। उसकी पत्नी सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी। घर लौटने पर उसने सिरोही को घायल अवस्था में खून से लथपथ पाया और पास में एक पिस्तौल रखी थी। अधिकारी ने बताया कि जिस कमरे में घटना हुई, वह बंद पाया गया और अभी उसकी जांच नहीं की गई है। 

अधिकारी ने बताया कि माना जा रहा है कि जो हथियार था वो सरकारी पिस्तौल है, लेकिन फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से सामने आया है कि एएसआई सिरोही पिछले कम से कम दो-तीन वर्षों से अवसाद से पीड़ित थे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच के बाद ही आगे की जानकारी सामने आ सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें