फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: थाने में ASI का फोड़ दिया सिर, पड़ोसियों के झगड़े के बाद दोनों पक्षों को लाया गया था, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Jul 2023 10:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में एक व्यक्ति ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर थाने में ही एएसआई का सिर फोड़ दिया। शोर-शराबा हुआ तो पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। आरोपी पिता सुशील को काबू कर लिया गया। उसके दोनों बेटे फरार हो गए।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में एक व्यक्ति ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर थाने में ही एएसआई का सिर फोड़ दिया। शोर-शराबा हुआ तो पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। आरोपी पिता सुशील को काबू कर लिया गया। उसके दोनों बेटे फरार हो गए। जख्मी हालत में पीड़ित एएसआई सुशील कुमार को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान हमला करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी बेटों को भी दबोच लिया। इनकी पहचान मोहित और जतिन के रूप में हुई है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

पीड़ित सुशील कुमार दिल्ली में एएसआई के पद पर तैनात हैं। फिलहाल उनकी तैनाती ज्योति नगर थाने में है। मंगलवार को ज्योति नगर के अशोक नगर में दो पड़ोसियों के झगड़े की कॉल मिली। सूचना मिलने के बाद लोकल पुलिस और पीसीआर वैन वहां पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस कर्मी थाने में पहुंचकर एक पक्ष रामेश्वर से बात रहे थे। इस बात पर दूसरे पक्ष का सुशील उग्र हो गया। उसने आरोप लगाया कि रामेश्वर चूंकि दिल्ली पुलिस में है तो पुलिस उसका पक्ष ले रही है।

 
एएसआई सुशील ने इससे इंकार किया। अभी बातचीत चल ही रही थी कि सुशील और उसके दोनों बेटों से एएसआई पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लात-घूंसों से पीटने के अलावा पत्थर उठाकर एएसआई का सिर फोड़ दिया। शोर शराबा होने पर आरोपी सुशील को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने बाद में उसके दोनों बेटों को भी दबोच लिया। ज्योति नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें