लॉकडाउन में कोलकाता की छात्रा दिल्ली में फंस गई। यहां रहने का कोई आशियाना नहीं था। ऐसे में मोती नगर थाने में तैनात एएसआई ने छात्रा को बेटी बनाकर अपने घर में रखा। मामले की सूचना उसने वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा छात्रा के परिजनों को दी।
विज्ञापन
एएसआई की इंसानियत पर दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव भी कायल हो गए। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने ट्वीट कर इस जवान को सलाम किया। आयुक्त ने बताया कि अधिकारियों ने एएसआई को आर्थिक मदद देने का भी प्रयास किया, लेकिन वह उसके लिए तैयार नहीं हुआ।
पश्चिम जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एएसआई अरविंद कुमार मोती नगर थाने में तैनात हैं। इनकी बेटी प्रभा यादव आकाश इंस्टीट्यूट जनकपुरी में नीट की तैयारी कर रही है। प्रभा इंस्टीट्यूट के ही पीजी में रहती है।
विज्ञापन
प्रभा के साथ पीजी में कोलकाता की सुष्मिता शाह भी रहकर पढ़ाई कर रही है। 24 मार्च को लॉकडाउन हुआ तो प्रभा अपने घर आ गई, जबकि सुष्मिता दिल्ली में फंस गई।