फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आशा वर्कर्स ने स्तन कैंसर के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
-लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज ने स्वयं स्तन जांच का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण
विज्ञापन



नई दिल्ली। स्तन कैंसर की समय पर पहचान और इससे बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने कल्याणपुरी में आशा कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। इसमें स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान और स्वयं स्तन जांच करने के तरीके बताए गए। यह कार्यक्रम विश्व स्तन कैंसर जागरूकता माह 2026 के अवसर पर आयोजित किया गया। इसकी थीम 'हर कहानी अनोखी है, हर सफर मायने रखता है' रखी गई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आशा कार्यकर्ताओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने क्षेत्र की महिलाओं तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम के दौरान आशा कार्यकर्ताओं को स्वयं स्तन जांच (सेल्फ ब्रेस्ट एग्जामिनेशन) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बताया गया कि स्तनों में किसी तरह की असामान्य गांठ, आकार में बदलाव या अन्य लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। समय पर जांच से बीमारी की पहचान करने और इलाज शुरू करने में मदद मिल सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें