फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नॉरसेट-11 के परिणाम पर अभ्यर्थी ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। एम्स नॉरसेट-11 मुख्य परीक्षा के परिणाम को लेकर एक अभ्यर्थी ने अंकों में गड़बड़ी की आशंका जताई है। अभ्यर्थी ने परीक्षा अधिकारियों को ईमेल भेजकर अपने अंकों की दोबारा जांच करने और मूल्यांकन प्रक्रिया स्पष्ट करने की मांग की है। अभ्यर्थी के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को आयोजित मुख्य परीक्षा में अपने उत्तरों का मिलान करने के बाद उसे करीब 110 अंक मिलने की उम्मीद थी। हालांकि, घोषित परिणाम में उसे 83 अंक और 51.97 प्रतिशत अंक मिले हैं। अंकों में इस अंतर को लेकर अभ्यर्थी ने सवाल उठाए हैं। अभ्यर्थी ने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि उसके परिणाम और अंकों की गणना की दोबारा जांच की जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें