दिल्ली डीसीपी मधुर वर्मा ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि दिल्ली पुलिस ने उनके अंतिम संस्कार जुलूस के लिए विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था की है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जो लोग श्रद्धांजलि देने आते हैं, उनको ज्यादा असुविधा का सामना न करना पड़े और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा।
सेना के जिस वाहन में अटल बिहारी वाजपेयी के पार्थिव शरीर को उनको निवास से बीजेपी दफ्तर में लेकर जाया जाएगा। उसमें अटल बिहारी वाजपेयी के परिवार के लोगों के साथ पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी रहेंगे।