अदालत ने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश मारपीट मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल की अर्जी खारिज कर दी है। केजरीवाल ने इस मामले में उनसे हुई पूछताछ की वीडियो सीडी और बयान की कॉपी दिलाने की मांग की थी।
इस फैसले को केजरीवाल बृहस्पतिवार को सत्र अदालत में चुनौती दे सकते हैं। पुलिस ने इस मामले में 18 मई मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर करीब 3 घंटे तक 100 से ज्यादा सवाल पूछे थे।
पटियाला हाउस अदालत के एसीएमएम समर विशाल ने केजरीवाल की अर्जी खारिज करते हुए कहा कि गवाह से हुई पूछताछ की सीडी और बयान की कॉपी देने का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है। अभी तक यह साफ नहीं है कि पुलिस केजरीवाल को इस मामले में आरोपी बनाएगी या केवल गवाह के तौर पर मामले में रखेगी।