फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: यूपी में बिजली की दरों पर केजरीवाल का डबल इंजन की सरकार पर तंज, बोले- दिल्लीवालों सोच समझ कर वोट देना

Tue, 03 Dec 2024 02:15 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर प्रदेश में बिजली की दरों को बढ़ाने के मामले पर अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की डबल इंजन सरकार को घेरा और एक्स पर लिखा कि डबल इंजन सरकार बिजली की दरें बढ़ाने जा रही हैं। इसलिए सोच समझकर वोट देना।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्वी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश में बिजली की दरों को बढ़ाने पर भाजपा पर निशाना साधा है। एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा कि यूपी की डबल इंजन की भाजपा सरकार बिजली की दरों में बड़ी भारी वृद्धि करने जा रही है। मेरे प्यारे दिल्लीवासियों, सोच समझ कर दिल्ली में वोट देना। अगर इन्हें वोट दे दिया तो दिल्ली में बिजली बिल भरने में पूरे महीने की कमाई चली जाएगी।

विज्ञापन

 

 

जानकारी के लिए बता दें कि पावर कॉर्पोरेशन ने बिजली निगमों की ओर से 30 नवंबर की शाम वर्ष 2025-26 का वार्षिक राजस्व आवश्यकता (एआरआर) का मसौदा नियामक आयोग में दाखिल कर दिया है। इसमें करीब 12800 से 13 हजार करोड़ का गैप (घाटा) दिखाया गया है। आयोग ने इस मसौदे को स्वीकृति दी तो प्रदेश में बिजली दरें करीब 15 फीसदी बढ़ सकती हैं।

विद्युत निगमों की ओर से दाखिल किए गए मसौदे में वार्षिक राजस्व आवश्यकता यानी बिजली दर का मसौदा करीब एक लाख 16 हजार करोड़ रुपया दिखाया गया है। इसमें करीब 12 हजार 800 करोड़ का गैप दिखाते हुए आयोग से इसकी भरपाई की गुहार लगाई गई है। वर्ष 2025 -26 के लिए 16 हजार करोड़ यूनिट बिजली की आवश्यकता बताई गई है। कुल बिजली खरीद की लागत लगभग 92 हजार से लेकर 95 हजार करोड़ के बीच है।
विज्ञापन

पिछले साल 11 हजार करोड़ का बताया था घाटा
पिछले वर्ष कार्पोरेशन ने दाखिल किए गए एआरआर में 11 से 12 हजार करोड़ का गैप (घाटा) बताया था। 13.06 प्रतिशत लाइन हानियां दिखाई थी। कुल लागत लगभग 80 हजार करोड़ से 85 हजार करोड़ के बीच में आंकी थी। इसके पहले वर्ष 2023-24 में लगभग 92 हजार 547 करोड़ का वार्षिक राजस्व आवश्यकता दाखिल की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें