फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फर्जी वोट बनवा रहे हैं भाजपा नेता': केजरीवाल की चुनाव आयोग को चिट्ठी, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का बड़ा आरोप

Sat, 11 Jan 2025 06:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

नई दिल्ली विधानसभा में वोटर लिस्ट में अनियमितताओं के आरोपों के संबंध में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता अपने घर के पते पर फर्जी वोट बनवा रहे हैं। उनके खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली विधानसभा सीट में वोट काटने और जोड़ने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इस सीट पर छिड़ी जंग के बीच आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर एक और आरोप लगाया। पार्टी का आरोप है कि इस सीट पर वोट बनवाने के लिए केंद्रीय मंत्री और सांसद के पते का इस्तेमाल हुआ है। अकेले पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा के आवास से वोट बनवाने के लिए 33 आवेदन मिले हैं। पार्टी का दावा है कि लोकसभा चुनाव में इन पतों पर थे 2-5 वोट थे। विधानसभा चुनाव में इनकी संख्या 28 से लेकर 44 तक हो सकती है।

विज्ञापन

 

शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के सांसदों, पूर्व सांसदों समेत अन्य पतों का इस्तेमाल कर वोट बनवाए जा रहे हैं। नई दिल्ली से भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा जिस सांसद आवास में रहते हैं उस पते पर 33 वोट बनवाने के आवेदन दिए। 

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी व कमलेश पासवान समेत अन्य सांसदों के पते पर बड़ी संख्या में वोट बनवाने के आवेदन आए हैं। जिन लोगों के नाम से वोट बनवाने जा रहे हैं, उनके बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिन पतों पर 2-5 वोट थे, अब उन्हीें पतों पर 28 से लेकर 44 तक फर्जी वोट बनवाए जा रहे हैं। उन्होंने मांग रखी कि चुनाव आयोग इस पर संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई करे।

सांसद संजय सिंह ने बताया कि 87 बेसमेंट जोरबाग लोधी रोड के पते पर 20 वोट बनवाने के आवेदन दिए गए। जबकि बेसमेंट में रहने का पता नहीं दे सकते। एनडीएमसी का फ्लैट पालिका कुंज में है। इस दो बेडरूम के फ्लैट में 19 वोट बनवाने की आवेदन दी गई है। कालीबाड़ी मार्ग पर 20/4सी के दो बेडरूम के पते पर 18 लोगों के वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है।

मुकदमा दर्ज करवाए आयोग
संजय सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग को तत्काल संज्ञान लेकर इन लोगों के खिलाफ इस चुनाव में गड़बड़ी करने में शामिल होने का मुकदमा दर्ज कराना चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि बाल्मिकी मंदिर 85, 112 स्टाफ क्वाटर लेडी हॉर्डिंग गोल मार्केट के पते पर 44 वोट बनने के लिए एप्लीकेशन दी गई है। लोकसभा चुनाव के दौरान इस पते पर केवल 5 वोट थे। उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई भी सिस्टम इतनी तेजी से जनसंख्या नहीं बढ़ा सकता है।
विज्ञापन

'रमेश बिधूड़ी होंगे भाजपा के सीएम फेस'
वहीं इससे पहले शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भाजपा पर तंज कसा था। केजरीवाल ने कहा कि चुनाव में सब लोग जानना चाहते हैं कि किस पार्टी का कौन मुख्यमंत्री का उम्मीदवार होगा। 

आगे कहा कि हमारी पार्टी ने तो निर्णय लिया है कि केजरीवाल हमारे सीएम होंगे। लेकिन भाजपा का पता नहीं चल पा रहा था कि उनका सीएम उम्मीदवार कौन होगा? लेकिन शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा सीईसी की बैठक हुई थी। मुझे सूत्रों से पता चला है कि इस मीटिंग में दिल्ली के सीएम पद के लिए बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी के नाम पर मुहर लगाई है। पार्टी एक-दो दिन में नाम का औपाचारिक एलान कर देगी। मैं तहे दिल से उन्हें मुबारकबाद देना चाहता हूं भाजपा की तरफ से सीएम उम्मीदवार के लिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें