फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने जेल से लिखी चौंकाने वाली चिट्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से खुली चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल की दलील है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में उन्होंने अपना सारा जीवन लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इस लड़ाई में वह भूखे रहे, पुलिस की लाठियां खाईं, अपमान सहे और अब तिहाड़ जेल में बंद हैं। केजरीवाल का कहना है कि उन्होंने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी के भ्रष्टाचार का खुलासा किया था।

लेकिन आज वह खुलेआम घूम रहे हैं। उनके खिलाफ जांच तक शुरू नहीं हुई। केजरीवाल कहना है कि दूसरी तरफ उन्हें जेल भेज दिया गया। यह सरासर गलत है।

जब मिली बेल की बजाय जेल

केजरीवाल का कहना है कि इससे पहले भी मेरे खिलाफ मामले दर्ज हुए थे। उनमें अदालत से उन्हें राहत मिली थी। लेकिन इस में बेल देने की जगह जेल भेज दिया गया।

फिलहाल यही सवाल परेशान कर रहा है कि इस हालात में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई कैसे लड़ी जा सकती है।

केजरीवाल ने चिट्ठी में लिखा है कि उनके जेल जाने से यह संदेश जा रहा है कि नितिन गडकरी जैसे बड़े नेताओं के भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाने वाले आम आदमी का जेल जाना पड़ेगा।

फिर मीडिया पर उठाया सवाल

दूसरी तरफ मीडिया पर सवाल उठाने हुए केजरीवाल का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई को मीडिया नौटंकी कह रहा है। यह पूरी तरह गलत है।

केजरीवाल ने आम लोगों से अपील की है कि इस तरह की खबरों पर यकीन कतई मत करना।

यही नहीं, उन्होंने आम लोगों से इस चिट्ठी का बांटने की गुजारिश भी की है। चिट्ठी में केजरीवाल ने अपना पता जेल नंबर-चार तिहाड़ और कैदी नंबर-3642 दर्ज किया है।
विज्ञापन

केजरी जेल में पार्टी ने कर लिया प्रमुख बैठक

हंगामेदार बैठक के बीच आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधान सभा चुनाव की तैयारियों की रणनीति का खुलासा किया। पार्टी की योजना बूथ के स्तर से संगठन खड़ा करने की है। वार्ड कमेटी से शुरू होकर पार्टी का ढांचा लोक सभा स्तर तक जाएगा।

दिल्ली प्रदेश के सचिव दिलीप पांडेय ने बताया कि हर विधान सभा के लिए एक कोआर्डिनेटर की नियुक्ति की जा रही है। अगले दो दिनों में पार्टी कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दे दी जाएगी।

यह जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और राज्य स्तरीय कमेटी के बीच पुल का काम करेगा। वहीं, हर बूथ पर दस सदस्यीय एक कमेटी बनाई जाएगी। इसकी जिम्मेदारी अपने बूथ के अधीन आने वाले लोगों से संवाद बनाने की है। आगे यह ढांचा वार्ड, विधान सभा से होता हुआ लोक सभा तक जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें