जब से आम आदमी पार्टी दोबारा सत्ता में आई है वो हर किसी न किसी गलत वजह से चर्चाओं में बनी रहती है। इसका कारण रहा है सरकार की गलतियां बाहर आना।
पार्टी के अंदर के सूत्र कहते हैं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार के अंदर की चीजें लीक होने को पार्टी का ग्राफ नीचे जाने की सबसे बड़ी वजह मानते हैं।
अब इसके लिए उन्होंने भेदियों को सजा देने की भी सोची है। इसी का नतीजा है कि हाल में हुई एक कैबिनेट मीटिंग में दिल्ली चीफ सेक्रेटरी एमएम कुट्टी को उन लोगों के खिलाफ जांच करने को कहा है जो सरकार की बातों को बाहर करते हैं और फिर उन्हें सजा देने को भी कहा है। चाहे वो बड़े बाबू हों या निचले स्तर के सरकारी अधिकारी।
यहां तक कि एमएम कुट्टी को उपराज्यपाल के दफ्तर में आने वाले लोगों पर भी नजर रखें। जरूरत पड़ी तो बाबुओं और उनसे मिलने आने वाले लोगों के मोबाइल को सर्विलांस में भी डाला जाएगा।