फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल नहीं मनाएंगे होली, दूसरे नेताओं को छूट

Wed, 20 Mar 2019 07:45 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : PTI
विज्ञापन

पुलवामा हमले के शहीदों की याद में उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को होली न खेलने का फैसला लिया है। हालांकि, इसे मुख्यमंत्री का निजी फैसला बताया जा रहा है। केजरीवाल के इस फैसले का दिल्ली सरकार, आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं से कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के प्रवक्ता नागेंद्र शर्मा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि मुख्यमंत्री होली महोत्सव का आयोजन नहीं करेंगे। पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों की याद में उन्होंने होली न मनाने का फैसला लिया है। यह उनका निजी फैसला है। 

उधर पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि होली न खेलने के फैसले को निजी बताकर मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि पार्टी का कोई दूसरा नेता, सरकार का कोई मंत्री होली खेलना चाहे तो उस पर कोई पाबंदी नहीं है। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि चुनाव प्रचार में उतरे प्रत्याशियों को पार्टी स्तर पर इस तरह के निर्देश से दिक्कत आती। वजह यह कि इस समय अलग-अलग इलाकों में होली मिलन समारोह होता है, जहां बड़ी संख्या में लोगों से मुलाकात हो जाती है। पार्टी केंद्रीय स्तर पर यह फैसला करती तो नेताओं को खासी दिक्कत आती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें