केजरीवाल ने आरोप लगाया कि गोवा का आम आदमी डर के साए में जी रहा है। जो कोई भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे धमकाया जाता है या उस पर हमला किया जाता है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर गोवा रवाना होंगे। इस दौरान वे पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन में उत्साह और जोश भरने का काम करेंगे।
विज्ञापन
केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर गोवा की मौजूदा भाजपा-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 13 वर्षों से चल रही सरकार में भ्रष्टाचार, अवैध खनन, अवैध निर्माण और गुंडाराज चरम पर है। सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, बेरोजगारी और अपराध दर बढ़ रही है, महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं और पर्यटन क्षेत्र लगातार गिरावट की ओर है।
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि गोवा का आम आदमी डर के साए में जी रहा है। जो कोई भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे धमकाया जाता है या उस पर हमला किया जाता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही गोवा निवासियों की ओर से भाजपा-कांग्रेस गठबंधन की गुंडागर्दी के खिलाफ मजबूती से आवाज उठा रही है। उन्होंने साफ किया कि पार्टी कार्यकर्ता और नेता जनता के बीच रहकर भ्रष्टाचार और गुंडाराज के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे।